कैराना: कैराना में बाइक सवार दंपति की सड़क हादसे में मौत के मामले में पिकअप चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कांधला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी सुशील कुमार उर्फ सोनू ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि दो नवंबर को उसके पिता तेजपाल और माता शकुंतला देवी उर्फ रिक्को बाइक से पानीपत जिले के गांव गोयला कलां से वापस लौट रहे थे। तभी कैराना में पंजीठ चौराहे के निकट उनकी बाइक में पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।