बांसगांव: कौड़ीराम से फोरलेन को जोड़ने वाले तिराहे पर हाईमास्क लगाने की माँग को लेकर विकास मंच अध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कौड़ीराम कस्बे से फोरलेन को जोड़ने वाले तिराहे पर हाई मास्क लगाने की मांग को लेकर विकास मंच के अध्यक्ष अजय पांडे व सचिव उमाशंकर राय के नेतृत्व में गुरुवार को बांसगांव के उप जिला अधिकारी केसरी नंदन तिवारी को ज्ञापन शॉप कर नेशनल हाईवे अथॉरिटी को निर्देश देने का आग्रह किया गया। इसके अलावा कौड़ीराम में जाम की समस्या से निजात दिलाने की भी मांग की गई।