बांसगांव: उनवल चौकी क्षेत्र के पावर हाउस के समीप रोड क्रास कर रहे एक युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक घायल
उनवल चौकी क्षेत्र के पावर हाउस के समीप रोड क्रास कर रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनवल के वार्ड संख्या-3 के निवासी मुन्ना ने बताया बताया 4.30 बजे उनवल पावर हाउस के पास बाइक से उनके चचेरे भाई के पुत्र अजीत कुमार को एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया।