बांसगांव: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा गबन करने लेने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त को बड़हलगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष बड़हलगंज चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल चौबे पुत्र भोलानाथ चौबे निवासी ग्राम कोडारी थाना बडहलगंज के रूप में हुई है। राहुल चौबे के ऊपर बड़हलगंज थाने में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करके पैसा गबन कर लेने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत था।