बांसगांव: पतरैठा गाँव के दलित बस्ती के लोग पहुंचे मंडलायुक्त के कार्यालय पर, ग्राम प्रधान पर जबरन अवैध निर्माण कराने का लगाया आरोप
मंडलआयुक्त कार्यालय पहुंचे पतरैठा गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि हमारे ग्रामसभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकवाल यादव पुत्र शिवपूजन यादव एक मनबढ़ और अपराधी किस्म के व्यक्ति है। ग्राम प्रधान दलित बस्ती के लोगों के प्रति व्यवहार अच्छा नही रखते है। रामकमल यादव दलित बस्ती के लोगों को प्रताड़ित करने के अलावा जाति सूचक शब्दों करके मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।