बांसगांव: गगहा थाना क्षेत्र के एक गाँव में छेड़छाड़ के बाद हुई नाबालिग लड़की की मौत, मृतका की माँ पहुंची एसएसपी के कार्यालय
गगहा थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर पहुंची। महिला ने बताया कि उसके ही गाँव के अशोक और संतोष नाम के दो युवक उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ किया करते थे। छेड़छाड़ के बाद से लड़की की हालत खराब थी। इसी घटना से आहत होकर 13 जुलाई 2024 को सुबह 10:00 बजे लड़की की मृत्य हो गई।