बांसगांव: बड़हलगंज बाइपास रोड पर स्थित बियर की दुकान से अज्ञात चोरो ने उड़ाया एक लाख आठ हजार रुपये
बड़हलगंज कस्बा स्थित बाइपास रोडपर सुकृति पैथोलॉजी के सामने बियर की दुकान में सोमवार की रात अज्ञात चोरो ने शटर का ताला तोड़कर 1.08 लाख रुपए नगद चुरा ले गए। पुलिस को दिए तहरीर मे सहड़ौली गांव निवासी मानवेंद्र ओझा ने कहा है कि सोमवार को रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह दुकान के पास रहने वालो ने सूचना दिया कि आपके दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है।