धार: ज़िला आयुष अधिकारी बुरहानपुर ने जिले के 5 विकासखंड में सिकल सेल थैरेपी कार्यक्रम की प्रगति का किया निरीक्षण
आयुष विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी, बुरहानपुर डॉ. कविता गढ़वाल द्वारा बुधवार को धार जिले में संचालित सिकल सेल ऐड-ऑन थैरेपी कार्यक्रम की प्रगति का फील्ड विजिट किया गया। उन्होंने धरमपुरी विकासखंड, उमरबन , मनावर , गंधवानी एवं बाग विकासखंड का दौरा किया गया। प्रत्येक विकासखंड में लगभग 15 सिकल सेल रोगियों के घर-घर जाकर प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात की।