धार: धार कृषि उपज मंडी में गेहूं, सोयाबीन सहित अन्य उपज की बंपर आवक, ट्रैक्टर-ट्रॉली की लगी लंबी कतार
धार कृषि उपज मंडी में गेहूं सोयाबीन सहित अन्य उपज की रही बंपर आवक, ट्रैक्टर ट्राली की लगी लंबी कतार। बुधवार शाम 6:40 मिनिट तक धार कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की 2739 बोरी की आवक हुई सोयाबीन का भाव 3010 रुपए से लगाकर 6452 रुपए प्रति क्विंटल तक उच्चतम भाव में सोयाबीन बिकी, गेहूं की 592 बोरी की आवक हुई।