धार: जेतपुरा में शर्मनाक घटना, बेटों ने मकानों पर कब्ज़ा कर बुजुर्ग मां को घर से निकाला, मामला दर्ज
ग्राम जेतपुरा में बेटों ने दो मकानों पर कब्जा करके बुजूर्ग मां को घर से बाहर निकाल दिया हैं। महिला पिछले ढाई साल से परेशान हो रही है। कोर्ट ने बेटों को भरण-पोषण प्रकरण के तहत 2500-2500 रुपए देने का आदेश भी दिया था, किंतु कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।