धार: महिला थाना पुलिस ने टूटते परिवार को बचाया, 3 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी को आपसी सुलह से मिलवाया
धार में महिला थाना पुलिस ने एक बार फिर टूटते हुए परिवार को बचाया हैं। महिला थाना धार में आवेदिका एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें उल्लेख किया गया कि आवेदिका का विवाह सामाजिक रीति-रिवाज से 10 वर्ष पूर्व हुआ था तथा उनके दो बच्चे है।