धार: मां ने मजदूरी कर बेटे को पढ़ाया, बेटा बना CRPF जवान, मांडू के सागर ग्राम में ट्रेनिंग पूरी कर CRPF जवान सुनील घर लौटा
मांडू क्षेत्र के ग्राम सागर निवासी सुनील मेहरा का चयन सीआरपीएफ में हुआ है। जब सुनील अपनी ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार वर्दी में घर लौटे, तो मांडू नाके से लेकर उनके गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरा इलाका 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा।