डुमरांव: पेपरलेस निबंधन से रजिस्ट्री कार्यालय में सन्नाटा, जहां होती थी रोज 60 से 90 रजिस्ट्री वहां 9 दिनों में सिर्फ दो निबंधन
Dumraon, Buxar | Aug 11, 2026 पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू होने के बाद डुमरांव अवर निबंधन कार्यालय की रफ्तार अचानक थम सी गई है। हालात ऐसे हैं कि 3 तारीख से अब तक महज दो रजिस्ट्री ही हो सकी है, जिसमें एक मॉर्गेज और एक मैरिज रजिस्ट्री शामिल है। आम दिनों में जहां प्रतिदिन 60 से 90 रजिस्ट्री होती थीं, वहां 9 दिनों में सिर्फ दो रजिस्ट्री होना न केवल हैरान करने वाला है।