झुंझुनू: झुंझुनू की सुल्ताना पुलिस ने 1750 लीटर कच्ची शराब नष्ट की, दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
मंगलवार दोपहर 2:00 के आसपास झुंझुनू की सुल्ताना पुलिस ने सुल्ताना के भूकाना जोहड़ में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर वहां पहुंचकर 1750 लीटर कच्ची वास नष्ट की है, एसपी शरद चौधरी ने जरीये प्रेस नोट जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई,और दो वारंटी को गिरफ्तार भी किया गया।