झुंझुनू: झुंझुनूं में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के कार्यक्रम में कुल्हाड़ी लेकर घुसा युवक, पुलिस ने युवक को पकड़ा
झुंझुनू में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के कार्यक्रम में एक व्यक्ति कुल्हाडी लेकर पहुंच गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस युवक को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास झुंझुनूं में आयोजित कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के कार्यक्रम में एक युवक कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया था।