झुंझुनू: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जिले के बगड़ कस्बे में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में की सभा
मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी झुंझुनू के बगड़ कस्बे पहुंची बगड कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के पहुंचते ही वहां पर मौजूद भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने चुनरी उढाकर राजस्थानी परंपराओं के साथ उनका स्वागत सम्मान किया,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया।