सारंडा के एक गांव की नाबालिक युवती ने अपने ही चचेरे भाई पर दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप लगाया है। मामला किरीबुरू थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में महिला समूह ने पीड़ित नाबालिक युवती और आरोपी युवक को लेकर थाने पहुंची और शिकायत की।नाबालिक युवती 8 माह की गर्भवती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।