गोंडा: खरगूपुर पुलिस ने युवती का पीछा करने वाले व शादी तुड़वाने वाले युवक को किया गिरफ्तार भेजा चालान
Gonda, Gonda | Feb 22, 2024 खरगूपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र की युवती का पीछा करने वाले युवक को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र की एक युवती की ओर से इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, कि उसके गांव का रहने वाला एक युवक कई महीने से उसका पीछा कर रहा था साथ ही उसकी फोटो खींच लिया था और उसकी फोटो होने वाले पति को भेज दिया जिससे उसकी शादी टूट गई।