गोंडा: दसियापुर की महिला ग्राम प्रधान निशा ने पुरानी रंजिश को लेकर 4 लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप, दर्ज कराई रिपोर्ट
Gonda, Gonda | Feb 22, 2024 कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दसियापुर की महिला ग्राम प्रधान निशा ने पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, ग्राम प्रधान निशा के मुताबिक वह अपने पति के साथ दवा कराकर वापस लौट रही थी। रास्ते में गांव के चार लोगों ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।