गोंडा: नूरामल मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को मारा टक्कर, मौके पर हुई मौत
Gonda, Gonda | Feb 22, 2024 नगर कोतवाली क्षेत्र के नूरामल मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र विकास कुमार गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी बिनोहनी कलेना को टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नगर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया की शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और परिजनों को सूचना दी गई थी, और वो मौके पर पहुंच गए हैं।