गोंडा: कोतवाली नगर पुलिस नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गोंंडा रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार भेजा चालान
Gonda, Gonda | Feb 21, 2024 पुलिस ने नाबालिक लड़की को भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेजा है । कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि नगर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था ।बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने गोंडा रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी छोटू उर्फ उस्मान निवासी तिवारी पुरवा को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।