गोंडा: एसपी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Gonda, Gonda | Feb 22, 2024 गुरुवार को एसपी विनीत जायसवाल ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के दृष्टिगत कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भ्रमणशील होकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष, CCTV कैमरों व सुरक्षा व्यवस्था आदि को चेक किया। परीक्षा केंद्रों पर लगे मजिस्ट्रेट, प्रधानाचार्य व पुलिस के कर्मचारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।