गोंडा: अंधेरी जोत गांव की महिला ने पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप दर्ज कराया केस
Gonda, Gonda | Feb 22, 2024 खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंधरीजोत की महिला ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।महिला गुड़िया देवी के मुताबिक विपक्षी लवकुश, पप्पू, छोटू खुतनी ने मिलकर लाठी डंडे से मारा-पीटा और अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।