कांके: ओडिशा से रांची जा रहे दो गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गांजा भी ज़ब्त
Kanke, Ranchi | Dec 6, 2024 ओडिशा से रांची के रास्ते की जा रही थी गांजा तस्करी पर पुलिस ने कर्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गांजा सहित दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से रांची की ओर ट्रक में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है। जिसके बाद एक टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ा।