पंडारक: एनटीपीसी बाढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Pandarak, Patna | May 31, 2026 पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी में 16 मई से 31 मई तक चले स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें कर्मचारियों, अधिकारियों ने भाग लिया। एनटीपीसी के अधिकारी विकास धर द्विवेदी ने रविवार को लगभग 8 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि पखवाड़े के दौरान श्रमदान, स्वच्छता अभियान,सहित कई विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।