Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image

*तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर डीएम-एसपी ने सिंघेश्वर मंदिर परिसर का किया गहन निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलाभिषेक एवं विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश* मधेपुरा। सावन माह की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संभावित अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने आज संयुक्त रूप से बाबा सिंहेश्वर मंदिर परिसर एवं शिवगंगा का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम जलाभिषेक, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए पुरुष श्रद्धालुओं के लिए की गई बैरिकेडिंग को जीआई पाइप के माध्यम से और विस्तारित किया जाए, ताकि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को कम से कम कठिनाई हो तथा वे सुगमतापूर्वक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे सभी श्रद्धालु सुविधापूर्वक जलाभिषेक कर संतुष्ट होकर मंदिर परिसर से बाहर निकल सकें। जिला पदाधिकारी ने शिवगंगा एवं मंदिर परिसर में नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर पंचायत सिंहेश्वर के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में तत्काल साफ-सफाई कराते हुए नियमित रूप से सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि कहीं भी गंदगी एवं कचरा जमा न हो। शिवगंगा घाट पर की गई बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर जिला पदाधिकारी ने आवश्यक सुधार एवं विस्तार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी अथवा अप्रिय घटना की संभावना नहीं रहनी चाहिए। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ साफ-सफाई एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को तीसरी सोमवारी को संभावित भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने को कहा। *श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला प्रशासन* जिला प्रशासन ने सावन माह में बाबा सिंहेश्वर मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, सुगम जलाभिषेक एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति द्वारा भी स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने मधेपुरा सहित आसपास के जिलों एवं नेपाल से आने वाले शिवभक्तों से अपील की है कि वे श्रद्धा एवं आस्था के साथ बाबा सिंहेश्वर धाम पहुंचें, निर्धारित व्यवस्थाओं में सहयोग करें और शांतिपूर्ण एवं सुगम तरीके से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। जिला प्रशासन की अपील : *आपकी आस्था हमारी जिम्मेदारी है—सभी शिवभक्तों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम जलाभिषेक के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।*

Ghailarh, Madhepura | Aug 11, 2026

MORE NEWS

🔴 बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने सपरिवार पहुँचे कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी कुमार आशीष।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने सपरिवार पहुँचे कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी कुमार आशीष। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Aug 10, 2026

🔴 केंद्रीय विद्यालय मधेपुरा में रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को उमड़ी अभिभावकों की भारी भीड़। आज 10 अगस्त थी रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि, अभिभावकों ने की तिथि बढ़ाने की माँग।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 केंद्रीय विद्यालय मधेपुरा में रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को उमड़ी अभिभावकों की भारी भीड़। आज 10 अगस्त थी रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि, अभिभावकों ने की तिथि बढ़ाने की माँग। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Aug 10, 2026

🔴 बुडको के सड़क व नाला निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में बुडको की ओर से कराए जा रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नगर परिषद की पूर्व वार्ड पार्षद सह नगर परिषद की पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी कुमारी विनिता भारती ने जिलाधिकारी अभिषेक रंजन दंडाधिकारी को तीन अलग-अलग आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। कुमारी विनीता भारती ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के पालन, भुगतान प्रक्रिया एवं नगर परिषद की बोर्ड बैठक से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने का आग्रह किया है।

कुमारी विनीता भारती ने नगर परिषद क्षेत्र में बुडको द्वारा कराए जा रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों के उल्लंघन व अनियमितता की आशंका जताई है। आवेदन में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य स्वीकृत डीपीआर, बीओक्यू, तकनीकी स्पेसिफिकेशन, ड्राइंग एवं अनुमान के अनुरूप नहीं होने की शिकायत है। सड़क निर्माण में निर्धारित मोटाई, चौड़ाई, गहराई, बेस व सब-बेस, पीसीसी एवं कंक्रीट की गुणवत्ता के साथ निर्माण सामग्री एवं ड्रेनेज व्यवस्था की स्थल पर जांच कराने की मांग की गई है।

कुमारी विनीता भारती ने प्रशासन से एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल, टेक्निकल सेक्शन, डीपीआर, बिओक्यू, टेंडर डाक्यूमेंट, वर्क आर्डर, एग्रीमेंट, मेजरमेंट बुक, क्वालिटी टेस्ट रिपोर्ट, रनिंग बिल्स एवं भुगतान अभिलेखों का वास्तविक स्थल-कार्य से मिलान कराया जाए। जरूरत पड़ने पर कोर कटिंग एवं प्रयोगशाला जांच कराने की भी मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि यदि जांच में घटिया निर्माण, गलत माप या अधिक भुगतान जैसी गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

कुमारी विनीता भारती ने आवेदन में नगर परिषद के वार्ड नंबर दो में पीसीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया है। आवेदन के अनुसार चंद्रिका पब्लिक स्कूल से विमल यादव के घर तक सड़क निर्माण कराया गया है। स्थानीय स्तर पर निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर पीसीसी सड़क की मोटाई करीब चार इंच या उससे कम होने का दावा किया गया है। कुमारी विनीता भारती ने स्वीकृत प्राक्कलन में निर्धारित मोटाई की वास्तविक स्थिति जानने के लिए स्वतंत्र तकनीकी टीम से सड़क की लंबाई, चौड़ाई, मोटाई, बेस-सब-बेस और कंक्रीट की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। इसके लिए आवश्यक स्थानों पर कोर कटिंग कराने का भी अनुरोध किया गया है।

कुमारी विनीता भारती ने आवेदन में नगर परिषद की बोर्ड बैठक में कथित प्रक्रियागत अनियमितता का मामला उठाया गया है। आवेदन में बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के तहत बैठक की सूचना, कार्यसूची, कोरम, पार्षदों की उपस्थिति, मतदान एवं कार्यवाही की जांच की मांग की गई है। साथ ही संबंधित बैठक के नोटिस, लिस्ट आफ बिजनेस, अटेंडेंस रजिस्टर, क्वोरम, मिनट्स, रेजोल्यूशन रजिस्टर एवं वोटिंग रिकॉर्ड का सत्यापन कराने को कहा गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि निर्वाचित वार्ड पार्षद के स्थान पर उनके पुत्र द्वारा बोर्ड बैठक में प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने की बात सामने आई है। इस संबंध में उपस्थिति, हस्ताक्षर, प्रस्ताव एवं मतदान प्रक्रिया की वैधानिकता की जांच कराने की मांग की गई है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर वीडियो या सीसीटीवी फुटेज से भी इसका सत्यापन कराने का आग्रह किया है।

कुमारी विनीता भारती ने स्पष्ट किया है कि आवेदन किसी व्यक्ति को पहले से दोषी ठहराने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि सरकारी राशि से हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। उन्होंने जांच पूरी होने तक संदिग्ध या दोषपूर्ण कार्यों से संबंधित भुगतान पर रोक लगाने व जांच में गड़बड़ी प्रमाणित होने पर जिम्मेदार अधिकारियों, संवेदकों एवं अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 बुडको के सड़क व नाला निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में बुडको की ओर से कराए जा रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नगर परिषद की पूर्व वार्ड पार्षद सह नगर परिषद की पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी कुमारी विनिता भारती ने जिलाधिकारी अभिषेक रंजन दंडाधिकारी को तीन अलग-अलग आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। कुमारी विनीता भारती ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के पालन, भुगतान प्रक्रिया एवं नगर परिषद की बोर्ड बैठक से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने का आग्रह किया है। कुमारी विनीता भारती ने नगर परिषद क्षेत्र में बुडको द्वारा कराए जा रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों के उल्लंघन व अनियमितता की आशंका जताई है। आवेदन में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य स्वीकृत डीपीआर, बीओक्यू, तकनीकी स्पेसिफिकेशन, ड्राइंग एवं अनुमान के अनुरूप नहीं होने की शिकायत है। सड़क निर्माण में निर्धारित मोटाई, चौड़ाई, गहराई, बेस व सब-बेस, पीसीसी एवं कंक्रीट की गुणवत्ता के साथ निर्माण सामग्री एवं ड्रेनेज व्यवस्था की स्थल पर जांच कराने की मांग की गई है। कुमारी विनीता भारती ने प्रशासन से एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल, टेक्निकल सेक्शन, डीपीआर, बिओक्यू, टेंडर डाक्यूमेंट, वर्क आर्डर, एग्रीमेंट, मेजरमेंट बुक, क्वालिटी टेस्ट रिपोर्ट, रनिंग बिल्स एवं भुगतान अभिलेखों का वास्तविक स्थल-कार्य से मिलान कराया जाए। जरूरत पड़ने पर कोर कटिंग एवं प्रयोगशाला जांच कराने की भी मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि यदि जांच में घटिया निर्माण, गलत माप या अधिक भुगतान जैसी गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कुमारी विनीता भारती ने आवेदन में नगर परिषद के वार्ड नंबर दो में पीसीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया है। आवेदन के अनुसार चंद्रिका पब्लिक स्कूल से विमल यादव के घर तक सड़क निर्माण कराया गया है। स्थानीय स्तर पर निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर पीसीसी सड़क की मोटाई करीब चार इंच या उससे कम होने का दावा किया गया है। कुमारी विनीता भारती ने स्वीकृत प्राक्कलन में निर्धारित मोटाई की वास्तविक स्थिति जानने के लिए स्वतंत्र तकनीकी टीम से सड़क की लंबाई, चौड़ाई, मोटाई, बेस-सब-बेस और कंक्रीट की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। इसके लिए आवश्यक स्थानों पर कोर कटिंग कराने का भी अनुरोध किया गया है। कुमारी विनीता भारती ने आवेदन में नगर परिषद की बोर्ड बैठक में कथित प्रक्रियागत अनियमितता का मामला उठाया गया है। आवेदन में बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के तहत बैठक की सूचना, कार्यसूची, कोरम, पार्षदों की उपस्थिति, मतदान एवं कार्यवाही की जांच की मांग की गई है। साथ ही संबंधित बैठक के नोटिस, लिस्ट आफ बिजनेस, अटेंडेंस रजिस्टर, क्वोरम, मिनट्स, रेजोल्यूशन रजिस्टर एवं वोटिंग रिकॉर्ड का सत्यापन कराने को कहा गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि निर्वाचित वार्ड पार्षद के स्थान पर उनके पुत्र द्वारा बोर्ड बैठक में प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने की बात सामने आई है। इस संबंध में उपस्थिति, हस्ताक्षर, प्रस्ताव एवं मतदान प्रक्रिया की वैधानिकता की जांच कराने की मांग की गई है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर वीडियो या सीसीटीवी फुटेज से भी इसका सत्यापन कराने का आग्रह किया है। कुमारी विनीता भारती ने स्पष्ट किया है कि आवेदन किसी व्यक्ति को पहले से दोषी ठहराने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि सरकारी राशि से हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। उन्होंने जांच पूरी होने तक संदिग्ध या दोषपूर्ण कार्यों से संबंधित भुगतान पर रोक लगाने व जांच में गड़बड़ी प्रमाणित होने पर जिम्मेदार अधिकारियों, संवेदकों एवं अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Aug 10, 2026