बहराइच: चिलवरिया के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, पति-पत्नी व एक बच्ची हुई घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच गोंडा मार्ग के चिलवरिया के पास अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार पति-पत्नी व एक बच्ची घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजन ने बताया कि प्रताप अपनी पत्नी पूनम व बेटी रिया के साथ घर जा रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। तीनो घायल हो गए।