सामरी कुसमी: बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
कुसमी सामरी, बुधवार बढ़ती बिजली दरों को लेकर कांग्रेस काफी नाराज नजर आ रहा है वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव अपने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार आम जनता के साथ अन्याय कर रही है, जिससे लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विरोध स्वरूप मुख्यालय में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है