बड़वानी: 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता रैली का आयोजन
बड़वानी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार श्री महेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जा रहा है। जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सचिव श्री अमुल मंडलोई के मार्गदर्शन में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।