लालबर्रा: डोंगरिया में 100 साल पुराने सरकारी तालाब को मिटाकर भू-माफियाओं ने काटे प्लॉट, एसडीएम ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगरिया में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। यहाँ ग्रामीणों की जीवनरेखा कहे जाने वाले 100 साल पुराने और लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में फैले 'उमरिया तालाब' को मिट्टी से पाटकर अवैध कॉलोनी तैयार कर दी गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस तालाब का करीब 95 प्रतिशत हिस्सा प्लॉट बनाकर बेचा जा चुका है।