सिंगोली चारभुजा नाथ के श्रद्धालु की रही भीड़ आकोला (रमेश चंद्र डाड)
मेवाड़ के धार्मिक स्थल सिंगोली श्याम में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही । मंदिर भंडारी सुरेंद्र पराशर ने बताया कि पुजारी शिवकुमार पाराशर ने चारभुजा नाथ का दुग्धाभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया । भोर वेला से ही चारभुजा नाथ का जयकारा लगाते हुए पदयात्री आते रहे । मंदिर प्रबंधक अर्जून सिंह सोलंकी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दर्शन की विशेष व्यवस्था की ।मंदिर परिसर में भजन संध्या में सिंगोली श्याम के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे ।सिंगोली श्याम सेवा संस्थान के अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल व पार्किंग की व्यवस्था की । मंदिर प्रबंधन दिन भर श्रद्धालुओं की व्यवस्था में लग रहा ।मनिहारी की दुकानों पर महिलाओं ने अच्छी खासी खरीददारी की ।