कटंगी: कलेक्टर कार्यालय ने नशे में धुत्त हॉस्टल वार्डन को निलंबित करने का आदेश जारी किया
कटंगी शहर के मुंदीवाड़ा रोड़ स्थित शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास कटंगी में एसडीएम के औचक निरीक्षण के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। कलेक्टर कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग बालाघाट ने छात्रावास अधीक्षक वीरेंद्र कुमार दरवड़े (प्राथमिक शिक्षक) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में 24 सितंबर को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग बालाघाट शकुंतला डामोर