आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने एक कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
न्यायालय निर्देश के आलोक में विभागीय निर्देशानुसार आलमनगर थाना की पुलिस ने खुरहान से एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार किए गए वारंटी को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी मधेपुरा पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है।