हज़ारीबाग: बेडम में हजारीबाग सांसद और विधायक के प्रयास से लगा बिजली ट्रांसफार्मर, प्रमुख ने किया उद्घाटन
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और मांडू विधायक निर्मल ऊर्फ तिवारी के प्रयासों से डुमर पंचायत के बेडम गांव में बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया।गुरूवार को प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल,भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह,आजसू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद कुशवाहा, अमरेश सिंह आदि ने फीता काटकर और पूजा अर्चना कर इसका उद्घाटन किया। एक पखवाड़े से ग्रामीण अंधेरे में थे।