सदर: "मेरी बकरी देखी है क्या?" प्रयागराज में 25 दिन के बच्चों को गोद में लिए तीन दिन से रेशमा को तलाश रही हैं अफसाना बेगम
Sadar, Allahabad | Oct 18, 2026
प्रयागराज के खुल्दाबाद सब्जी मंडी इलाके में अफसाना बेगम तीन दिन से अपनी बकरी रेशमा को तलाश रही हैं। वह बकरी के दोनों बच्चों को गोद में उठाकर गली-गली घूमती हैं। रास्ते में जो भी मिलता है, उससे पूछती हैं- मेरी बकरी देखी है क्या? साथ में रेशमा की फोटो भी रखती हैं, जिसे लोगों को दिखाकर उसके बारे में पूछताछ करती हैं।अफसाना की परेशानी बड़ी है।