दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत सुनार नदी पुल से गिरी कार हादसे में लापता महिला का शव बुधवार सुबह एसडीईआरएफ ने बरामद किया। तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी थी। चालक सुनील अहिरवार को बचा लिया गया, जबकि पत्नी सपना लापता थीं। रातभर चले सर्च के बाद शव मिला। पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर जांच प्रारंभ कर दी है।