महनार: शिक्षक दिवस पर आइडियल कोचिंग सेंटर फ्री कोचिंग के द्वारा महनार प्रखंड कार्यालय में किया गया वृक्षारोपण,BDO रहे मौजूद
शिक्षक दिवस के पर आइडियल कोचिंग सेंटर फ्री कोचिंग के विद्यार्थियों द्वारा महनार प्रखंड कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर महनार प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण का अनिवार्य हिस्सा हैं।धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों का जीवन सम्भव नही है।