महनार: नगर के वार्ड संख्या 9 निवासी सेना के जवान सेवानिवृत्त होने पर पंहुचा अपने घर,बैड बाजे के साथ हुआ जोड़दार स्वागत
महनार नगर परिषद के वार्ड संख्या 9 निवासी सेना के जवान नवल किशोर राय सेवानिवृत्त होने पर अपने घर महनार पंहुचे। इस दौरान बैंड बाजे के साथ उनका जोड़दार स्वागत किया गया। सेना के जवान नवल किशोर राय की सेवानिवृत्त होने पर सैनिक सेवा संगठन महनार से जुड़े पूर्व सैनिकों ने महनार बाजार के मीणा पेट्रोल पम्प के पास के रिटायर्ड सैनिक नवल किशोर राय का स्वागत किया।