महनार: मानिकपट्टी गांव में छापेमारी कर गुमटी में गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
महनार थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मानिकपट्टी गांव में छापेमारी कर गुमटी में गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मौके से गांजा भी जब्त किया गया। इसको लेकर महनार थाना अध्यक्ष विवश्वरंजन सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया कि महनार थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर मानिकपट्टी में एक गुमटी में छापेमारी की।