महनार: नगर परिषद द्वारा महनार बाजार में अभियान चलाकर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों से वसूला गया 1500 रुपये का जुर्माना
सड़क पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए कई ठेला,खोमचा,सहित वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया।सड़क को अतिक्रमण को लेकर गुरुवार को महनार नगर परिषद द्वारा महनार बाजार के बस स्टैंड,मदन चौक,न्यू रोड आदि जगहों पर अभियान चलाते हुए सड़क पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वाले ठेला,खोमचा,एवं वाहन चालकों से कुल 15 सौ का जुर्माना वसूला गया।