भगवानपुर: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में जोरदार ब्लास्ट, एक बालक और एक बालिका झुलसे; लाखों की संपत्ति राख
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद लगी आग की चपेट में आने से एक बालक और एक बालिका जख्मी हो गए। वहीं आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।