*नगर पंचायत बारुण में दो नई विकास योजनाओं का शिलान्यास।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
बारुण (औरंगाबाद)। नगर पंचायत बारुण अंतर्गत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-पाठ एवं नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से किया गया।।
*योजनाओं का विवरण*
पहली योजना मस्तूल बारुण वार्ड संख्या 08 में है। इसमें धनंजय सिंह के घर से राहुल पांडे के घर होते हुए बबन सिंह के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस योजना की प्राकलित राशि *10,77,500/-* रुपये है।।
दूसरी योजना वार्ड संख्या 05 के कुम्हारटोली में है। इसमें शिवाला से अमित प्रजापति के घर तक तथा जनेश्वर प्रजापति के घर से भोला प्रजापति के घर होते हुए भैया अशोक प्रजापति के घर तक पीसीसी सड़क एवं स्लैब ढक्कन का निर्माण होगा। इस योजना की प्राकलित राशि *10,36,200/-* रुपए है
*शिलान्यास में मौजूद रहे*
दोनों योजनाओं का शिलान्यास नगर पंचायत बारुण की मुख्य पार्षद श्रीमती इन्दु देवी जी, उप मुख्य पार्षद श्री सरोज यादव जी, वार्ड संख्या 08 की पार्षद श्रीमती लीलावती देवी जी प्रतिनिधि नितेश सिंह जी तथा वार्ड संख्या 05 की पार्षद श्रीमती आयुषी कुमारी जी प्रतिनिधि दीपक प्रजापति जी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अन्य पदाधिकारीगण एवं स्थानीय ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।।
*उप मुख्य पार्षद सरोज यादव* ने कहा कि बारुण नगर पंचायत क्षेत्र में छोटी-बड़ी जितनी भी समस्याएं हैं, उन पर निरंतर नजर रखी जा रही है और सभी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।।
वहीं वार्ड संख्या 08 के *पार्षद प्रतिनिधि नितेश सिंह* ने बताया कि चेयरमैन के सौजन्य से क्षेत्र की सभी सड़कों, नालियों और गलियों का निर्माण कार्य जारी है। आगे की योजनाओं के कागजात तैयार हैं तथा स्वीकृति भी मिल चुकी है। धीरे-धीरे सभी काम धरातल पर दिखाई देने लगेंगे।।
*स्थानीय समस्याओं की ओर इशारा* गौरतलब है कि नगर पंचायत बारुण के पदाधिकारियों की देखरेख में तिरंगा लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं, लेकिन तिरंगा लाइट आगे की ओर तो लगाए जा रहे हैं, वहीं पीछे के लाइट खराब होते जा रहे हैं। स्ट्रीट लाइट की भी यही स्थिति है। आज दशहरा की सप्तमी है और मां दुर्गा का पट खुलेगा, फिर भी फ्यूज हो चुके तिरंगा लाइट अभी तक नहीं बदले गए हैं। बारुण थाना के पास बने एकमात्र सुलभ शौचालय की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसमें कभी पानी नहीं रहता तो कभी सफाई नहीं मिलती।।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विकास कार्यों के साथ इन छोटी-छोटी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की भी अपील की।। #samratchoudhary #nitishmishra #ias_vinay_kumar #Dr. Sandeep Kumar R Pudakalkatti #animeshkumarparashariassecretary #nileshramchandradeore