बंजरिया: प्रखंड कार्यालय बंजरिया से 5 लिपिकों का स्थानांतरण हुआ, जबकि 3 लिपिकों की पदस्थापना हुई
प्रखंड कार्यालय बंजरिया से कुल 5 लिपिकों का स्थान्तरण हुआ जबकि मात्र 3 की पदस्थापना हुई। जिससे प्रखंड के कार्य होगा प्रभावित। बता दे कि बंजरिया में कुल 12 पंचायत है,जहां कार्य की अधिकता होती है। परंतु लिपिकों की कमी के कारण कई विभागों का कार्य प्रभावित होगा। जबकि आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव होना है।ऐसे में प्रखंड कार्यालय मे कार्यो का अत्यधिक दबाव होगा।