मानपुर: ज्वालामुखी धाम में बरसते पानी के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ, श्रद्धा भाव से हुआ गणेश विसर्जन
Manpur, Umaria | Sep 25, 2026 मानपुर नगर मे आस्था एवं श्रद्धा के साथ विघ्नहर्ता सिद्धिविनायक भगवान गणेश की प्रतिमाओ का विसर्जन ज्वालामुखी धाम स्थित चरणगंगा नदी मे किया गया। बरसते पानी के बावजूद नगरवासियों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में शामिल होकर परंपरागत रीति-रिवाज और गाजे-बाजे के साथ "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों के बीच गणेश जी को भावभीनी विदाई देकर विसर्जित किया।