*लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं आईटीसी ‘सुनहरा कल’ के तत्वावधान में ‘स्वच्छ सेवा आकलन 2026’ का प्रशिक्षण आयोजित*
भागलपुर: दिनांक - 10 अक्टूबर 2026. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं आईटीसी ‘सुनहरा कल’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘स्वच्छ सेवा आकलन 2026’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त (DDC), भागलपुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र में भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों से आए प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक, वार-रूम कर्मी एवं पंचायत सचिवों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान ‘स्वच्छ सेवा आकलन 2026’ के विभिन्न मानकों, डाटा प्रविष्टि, जमीनी स्तर पर स्वच्छता कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निगरानी प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के स्थायित्व और गुणवत्तापूर्ण सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी एवं व्यावहारिक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर।
45 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 10, 2026