*प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज से भागलपुर में**
भागलपुर: खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन दिनांक **11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026** तक भागलपुर के सैंडिस मैदान एवं इंडोर स्टेडियम, खेल भवन में किया जाना है।
प्रतियोगिता में भागलपुर एवं बाँका जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों के परिणाम निम्नलिखित हैं—
**एथलेटिक्स स्पर्धा के परिणाम**
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर/5000 मीटर दौड़ सहित शॉट पुट स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग
अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृषिका कुमारी ने प्रथम, सोनम कुमारी ने द्वितीय तथा मौसम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सोनम कुमारी प्रथम, ऋषिका कुमारी द्वितीय तथा सदा फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में प्रीति कुमारी ने प्रथम, रेखा कुमारी ने द्वितीय तथा राखी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में पुष्पा कुमारी प्रथम, संजू कुमारी द्वितीय तथा अंकुर सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ में अंकु सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शॉट पुट स्पर्धा में शालिनी कुमारी प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय तथा श्रेया तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-19 बालक वर्ग
अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चेतन आनंद ने प्रथम, आयुष राज ने द्वितीय तथा सौम्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में चेतन आनंद प्रथम तथा अखिलेश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अंकित कुमार ने प्रथम, विवेक कुमार ने द्वितीय तथा प्रिंस कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। 5000 मीटर दौड़ में अरविंद कुमार प्रथम, नीरज कुमार द्वितीय तथा आदित्य गोयल तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-17 बालिका वर्ग
अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्वेता कुमारी प्रथम, सुप्रिया कुमारी द्वितीय तथा बाँका की अंशु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में बाँका की ममता बेसरा ने प्रथम, सुप्रिया कुमारी ने द्वितीय तथा बाँका की गुलाब शाह खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में साक्षी कुमारी प्रथम, मनीषा कुमारी द्वितीय तथा खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में भी साक्षी कुमारी ने प्रथम, मनीषा कुमारी ने द्वितीय तथा खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में साक्षी कुमारी प्रथम, मनीषा कुमारी द्वितीय तथा काजल कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
शॉट पुट में रुद्रप्रिया चतुर्वेदी ने प्रथम, तनीषा सिंह ने द्वितीय तथा दुर्गा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक वर्ग
अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बादल कुमार प्रथम, शाश्वत कुमार द्वितीय तथा सौभाग्य कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में आरुष कुमार ने प्रथम तथा आयुष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में महाराज कुमार प्रथम तथा प्रियांशु कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
शॉट पुट स्पर्धा में आर्यन कुमार ने प्रथम, अरनव डिडवानिया ने द्वितीय तथा अनमोल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग
अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दुर्गा कुमारी प्रथम, रचना कुमारी द्वितीय तथा डोली रानी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में सांची कुमारी ने प्रथम, रचना कुमारी ने द्वितीय तथा पल्लवी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सोनम कुमारी प्रथम, सुचिता कुमारी द्वितीय तथा अदिति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 600 मीटर दौड़ में पल्लवी कुमारी ने प्रथम, अदिति कुमारी ने द्वितीय तथा कोमल कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
शॉट पुट में अंजली कुमारी प्रथम, रचना कुमारी द्वितीय तथा रितु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-14 बालक वर्ग
अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में समीर कुमार सिंह प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय तथा मनीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में पीयूष कुमार ने प्रथम, निलेश कुमार ने द्वितीय तथा व्यासराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में समीर कुमार सिंह प्रथम, पीयूष कुमार द्वितीय तथा सुरेश कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में पीयूष कुमार ने प्रथम, सूरज कुमार यादव ने द्वितीय तथा मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
**साइक्लिंग प्रतियोगिता का परिणाम**
अंडर-14 बालिका वर्ग में खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉली कुमारी द्वितीय एवं नैन्सी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में अभिलेख राज ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंशु कुमार द्वितीय तथा कमलेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-17 बालिका वर्ग में रुचि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुष्पा कुमारी ने द्वितीय एवं प्रतिमा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में देव कुमार प्रथम, मो. राशिद द्वितीय तथा मो. राहित तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-19 बालिका वर्ग में सुष्मिता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऋचा कुमारी द्वितीय एवं पल्लवी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में मलिक कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सिंटू कुमार द्वितीय एवं मो. अली हसन तृतीय स्थान पर रहे।
**हैंडबॉल खेल के परिणाम**
हैंडबॉल आयु वर्ग अंडर 14 17 19 बालिका का हैंडबॉल का आयोजन विश्वविद्यालय इंदौर स्टेडियम में हुआ जिसका विधिव्त उद्घाटन डॉक्टर विपिन कुमार मंडल पी टी ई ने किया ,टी म ब यू स्पोर्ट्स काउंसिल भागलपुर सबसे पहले अंडर 14 बालिका में बांका ने भागलपुर को 3 -0 से हराया वही 17 ग्रुप में भागलपुर ने बांका को 4-0 जीरो से हराया और 19 ग्रुप में बांका ने भागलपुर को 1-0 से हराया।
**कबड्डी खेल के परिणाम**
कबड्डी मुकाबलों में भागलपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्गों के मुकाबलों में भागलपुर की टीम ने अधिकांश वर्गों में जीत दर्ज की, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में बाँका की टीम विजेता रही।
बालक वर्ग के मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में भागलपुर ने बाँका को 31 अंकों के अंतर से पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग में बाँका ने शानदार खेल दिखाते हुए भागलपुर को 3 अंकों से हराकर जीत हासिल की। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में भागलपुर की टीम ने 14 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की।
बालिका वर्ग के मुकाबलों में भी भागलपुर की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में भागलपुर ने 18 अंकों से जीत हासिल की। अंडर-17 बालिका वर्ग में भी भागलपुर की टीम 18 अंकों से विजयी रही। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग में भागलपुर ने 13 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की।
**खोखो खेल परिणाम**
भागलपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक तथा बालिका वर्गों में भागलपुर की टीम विजेता रही। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तालमेल, फुर्ती और खेल कौशल का परिचय देते हुए सभी वर्गों में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में खो-खो खेल के संयोजक अंजन कुमार, राकेश कुमार मंडल, गोविंद कुमार, राकेश कुमार एवं भागलपुर के खो-खो सचिव मानस कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर निर्णायक रजनीश कुमार सहित मुन्ना, मिन्नत, सुनील, सुजीत, शैली एवं मिली उपस्थित रहे।
**बैडमिंटन खेल के परिणाम**
अंडर-14 बालक वर्ग में अर्नव कुमार मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षित सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में आराध्या सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा अदिति आर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में ऋषभ सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रोमित सिन्हा द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में कनिका कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सृष्टि प्रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में सक्षम शौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की, जबकि शिवेन सिद्धार्थ द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में तनु शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बांका की आस्था कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करना तथा उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।सभी चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर
34 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 11, 2026