मथुरा: पीएम मोदी की कलाई पर सजेगी वृंदावन की विधवा माताओं की हस्तनिर्मित राखी, दिल्ली रवाना होगा दल
भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर वृंदावन के गोपीनाथ बाजार स्थित गोपीनाथ मंदिर में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष भी आश्रम की विधवा माताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर रही हैं।सुलभ इंटरनेशनल संस्था के सहयोग से हर साल की तरह इस बार भी सैकड़ों की संख्या में पीएम मोदी की तस्वीर वाली विशेष राखियां बनाई गई हैं