घोड़ाडोंगरी: मानसिक स्वास्थ्य और कुशलक्षेम पर कार्यशाला का आयोजन
केंद्रीय विद्यालय में निरंतर पेशेवर विकास के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम पर एक कार्यशाला का आयोजन 28अक्टूबर दिन सोमवार दोपहर 2 बजे किया गया। इस कार्यशाला का संचालन राहुल सिंह गुर्जर एवं वंदना देव बर्मन ने किया। वस्तुतः यह एक खुला सत्र था जिसमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सभी बातों पर एवं सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।