घोड़ाडोंगरी: फुलगोहान गांव में कुएं में मिला दो दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
फुलगोहान गांव में 2 दिन से लापता व्यक्ति का रविवार सुबह 8 बजे कुएं में शव मिला। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर आई। रविवार दोपहर 1बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। एएसआई संत कुमार परतेती ने बताया कि फुलगोहान गांव में 2दिन से व्यक्ति पतिराम धुर्वे 50 साल का शव कुएं में मिला।