घोड़ाडोंगरी: हनुमान डोल के समीप अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत व एक दर्जन मज़दूर हुए घायल
हनुमानडोल के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई। करीब एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। वही सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि रानीपुर थाने के हनुमानडोल के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।